Showing posts with label मुम्बई में युगीन काव्या का गजल समारोह. Show all posts
Showing posts with label मुम्बई में युगीन काव्या का गजल समारोह. Show all posts

18 December, 2011

मुम्बई में युगीन काव्या का गजल समारोह

युगीन काव्या की गजल गोष्ठी दिनांक १० दिसम्बर २०११ को मुम्बई विद्यापीठ स्थित जवाहर लाल नेहरू ग्रंथालय के मार्शल हाल में हुआ। समारोह के अध्यक्ष थे नन्दलाल पाण्डेय विशिष्ट अतिथि थे सुप्रसिद्ध गजलकार कमलेश भट्ट कमल मंच पर विराजमान रहे डा० रत्नकुमार पाण्डेय (प्रोफेसर एवं अध्यक्ष हिन्दी विभाग मुम्बई विद्यापीठ), प्रेम शुक्ल (दोपहर का सामना के संपादक), ताजदार ताज (वरिष्ठ शायर), हस्तीमल हस्ती (संपादक युगीन काव्या)। हिन्दी गजल पर प्रमुख वक्तव्य कमलेश भट्ट कमल ने प्रस्तुत किया। गजल पर विद्वानों ने चर्चा की। इस सत्र का संचालन दूबनाथ ने किया। इस अवसर पर कमलेश भट्ट कमल का विशेष रूप से सम्मान किया गया।


दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी में कमलेश भट्ट कमल, शिब्बन वैजी, शैलेश वफा, रासविहारी पाण्डेय, सैयद रियाज, नेहा वैद, देवी नांगरानी, डा० हूबनाथ, अरविन्द शर्मा राही, कुमार शैलेन्द्र,, नूरुद्दीन नूर, खन्ना मुजफ्फरपुरी, हेमा चन्दानी, विजय अरुण, हस्तीमल हस्ती ने काव्यपाठ किया।

कार्यक्रम के प्रायोजक थे शब्दम पत्रिका।