26 February, 2013

विवेकनिधि की पुस्तक "मेरे प्यारे वतन" का लोकार्पण

[ उमाशंकर दीक्षित, लक्ष्मीचन्द मयंक, सन्तोष कुमार सिंह, विवेकनिधि ]

डा0 के उमराव विवेकनिधि की पुस्तक ‘मेरे प्यारे वतन का लोकापर्ण आर0बी0एस नेशनल पब्लिक स्कूल, सारंग विहार, मथुरा में साहित्यक सामाजिक सांस्कृतिक एवं शोध संस्थान कलांजलि के स्थापना दिवस पर सम्पन्न हुआ।  मुख्य अतिथि डा0 सन्तशरण शर्मा ‘सन्त’  ने पुस्तक का लोकार्पण किया। सन्तोष कुमार सिंह ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि डा0 विवेकनिधि का काव्य कौशल अनूठा है। 158 पृष्ठ के इस काव्य संग्रह में 125 कवितायें संग्रहीत हैं। 
लोकार्पण के बाद कवियों ने काव्यपाठ भी किया। काव्यपाठ करने वालों में लक्ष्मीचन्द मयंक, मदन मोहन शर्मा अरविन्द, सतोष कुमार सिंह, विवेकनिधि,  जितेन्द्र विमल, डॉ सन्त शरण शर्मा, मधु सारस्वत एवं कुन्ज बिहारी प्रमुख थे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुनाजल पत्रिका के सम्पादक  उमाशंकर दीक्षित ने की। 



[ पुस्तक का लोकार्पण करते हुए जमुनाजल के सम्पादक श्री उमाशंकर दीक्षित, श्री लक्ष्मीचन्द मयंक, श्री सन्तोष कुमार सिंह,श्री विवेकनिधि ]

No comments: